pasport kaise banaye (8 पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये )

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे photoshop  में  pasport पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाते है। दोस्तों वैसे तो photoshop में कई  चीजे हम बना सकते है जैसे background  बदलना, किसी का फेस सही करना, शादी का album बनाना आदि, तो दोस्तों चलिए आपका ज्यादा टाइम ना लेते हुए हम pasport photo बनाना शुरू करते है।  

फ्रेंड्स हम जो pasport बना रहे है वह हम adobe photoshop CS3 में बनाएंगे  वैसे तो pasport साइज फोटो हम किसी भी photoshop के version में बना सकते है पर मेरे पास adobe photoshop CS3  है इसलिए में इसमें बना रहा हु तो शुरू करते है 

सबसे पहले हमें adobe photoshop ओपन करना है और control + n टाइप करना है जिससे एक नई विंडो आपके  सामने आ जाएगी।यह इसका शॉर्टकट है, वैसे मैनु में जारकर भी नई फाइल ली जा सकती है पर हम शोर्टकर का उपयोग कर रहे है   

                       

उस विंडो में सबसे ऊपर हमको एक tital  देना है या हम जो भी चाहे नाम दे सकते है 

दूसरे नंबर पर हमें  preset का option मिलेगा जिसमे हमें costom रखना हे यदि उसमे costom नहीं है तो हमें उस पर clik  करना  है जिससे  कस्टम का option आ जायेगा।  

उसके निचे हमें size का option मिलेगा जिसमे  हमको pasport photo बनाने के लिए साइज देनी  है पासपोर्ट size photo बनाने के लिए हमें 6x4 की size लेनी होती है आप सोच रहे होंगे के 6 कहा डालना  है और 4  कहा तो हमें width में 6 inch रखना  है और height में 4 inch रखना है।  

उसेक निचे resolution का option दिया हुआ है जो हम 200 रखेंगे और साइड बार में pixels/inch रखेंगे  

उसके बाद हमें color mode का  option  मिलेगा जिसमे हमें सम्यक CMYK रखना है, आप सोच रहे होंगे के CMYK ही क्यों तो प्रिंटिंग दी दुनिया में जो भी हमें प्रिंट करना होता  है  वो हम CMYK में ही  प्रिंट करते है अगर हम इसको प्रिंट नहीं करने वाले है और सिर्फ हमें social media पर ही इसे रखना है तो इसमें हम RGB  रखेंगे।  इसके बाद दोस्तों background contents का  option  है जिसमे white रखना है और ok पर clik कर देना है।      


                       

इसके बाद हमारे सामने एक 6 x 4 की एक white color का विंडों ओपन हो जायेगा उस विंडो के open होते ही हमें control + o type करना है जिससे फिर से एक विंडो सामने आएगी और उस विंडो में जहा भी हमारी photo रखी है हमें select करके enter का बटन दबा  देना जिससे वह फोटो हमारी फोटोशॉप में open हो जाएगी।  




अब हमें जो फोटो हमने ली है उसे उसी विंडो में copy pest  जिससे फोटो तो जैसी की  वैसी रहेगी पर हमें 2 leyar मिल जाएगी जिसका हमें आगे काम पड़ने वाला है copy pest control + cv से हो जायेगा  तो आप control + cv कर लीजिये जिससे आपगी फोटो कोपी हो जाएगी  



अब हम tool baar में से तीसरे नंबर का टूल (Polygonal Lasso Tool) Select कर फोटो की cutting  करेंगे और कटाई (cutting )  करने के बाद फोटो को copy pest करेंगे और फिर हमे फोटो को size देंगे। फोटो को हमें 1.5 x 2 इंच का साइज। यह साईज हमें  tool baar में 5 नंबर के crop tool से  करना है  जैसे ही हम crop tool पर clik  करेंगे तो हमें mainu baar के just निचे width और height का ऑप्शन मिलेगा जिसमे हमें width में 1.5 रखना है और height में 2 inch रखना है और फोटो Crop Tool  से crop कर देना है जिसके बाद हमारी फोटो की साइज 1.5x2  हो जाएगी।      
'

अब हमें फोटो पर माउस से राइट Clik करना है जिससे background और layer दिखेगा उसमे बैकग्राउंड select करके Control + Delait बटन दबाना है  जिससे हमारे background का कलर बदल जागेगा यहाँ पर  Color आएगा जो हमारे tool baar में निचे की और set foreground color में रहेगा आप उस पर डबल clik करके color बदल सकते है।  




अब हम  Control + Shift + E बटन दबायेंए इससे हमारा background और फोटो दोनों Layer एक हो जाएगी और फिर हमें Control + X , C, V Type  हमारा फोटो कॉपी पेस्ट  और  control + T  टाइप करना है जिससे फोटो के चारो और एक Square बन जायेगा जिसको हमें shift + alt दबा कर रखना है और माउस से उस Square को अंदर की और press (दबाना) करना है।




और अब हमे फिर से एक बार control + shift , E को दबाना ही जिससे हमारी फोटो और background एक हो जाये ऐसा करने से हमें सामने तो कुछ नहीं दिखेगा पर ऐसा करने से ये काम करता है। अब हमें माउस से मैनु बार पर 2 नंबर के Edit tool  पर clik  करेने जिससे हमारे सामने एक Lisht आएगी जिसमे हमें Define Pattern पर clik करना है।  


 
Define Pattern पर clik करने के बाद हमें फोटो वाली विंडो को क्लोस कर देना है और हमने पहले जो 6 x 4 की white वाली विंडो ली थी वह आजायेगी जिस पर हमें paint buket tool पर क्लीक है जिससे मैनू बार में foreground  option दिखेगा जिसमे हमें pattern select करना है  और पैटर्न के just side में जो पैटर्न पीकर का option है उस पर clik करना है जिसे आपने जो फोटो बनाया है वह  दिखेगा उसे select करना है और जो 6 x 4 की white वाली विंडो ली थी उस पर clik कर देना है।  



लीजिये बन गया अपना pasport photo अब इसे control + S से सेव कर लीजिये।  photoshop के बारे में और अधिक जानने के लिए इस लिंक पर जाये।  

आपने शादियों तथा इवेंट्स में देखा होगा के फोटोग्राफर जो होते कई तरह तरह के फोटो लेते हे पर क्या आपको पता हे के वह जो फोटो लेते हे उसे प्रिंट कैसे करवाते है  सॉफ्टवेअर से फोटो को सही किया जाता  है तो वह हे फोटो शॉप| 

आइय में आपको बताता हु के फोटोशॉप में क्या क्या होता है और कैसे कैसे होता है. दोस्तों फोटोशॉप में फोटो को को साफसुथरा करके एक नया लुक दिया जाता है|  क्या  कभी सोचा है के फोटोग्राफर के फोटो आपके खींचे फोटो से अलग क्यों होते  में आपको बताता हु. यह सब होतास हे फोटोशॉप से फोटोशॉप एक असा सॉफ्टवेयर है जिससे किसी भी फोटो को कोई भी लुक दिया जा सकता है|  आइये दोस्तों सबसे पहले हम फोटोशॉप का इतिहास देखते है

   
फोटोशॉप का इतिहास

फोटोशॉप एक (Software as a Service) के रूप में उपलब्ध है. यानि युजर फोटोशॉप तथा इसके साथ विकसित अन्य  प्रोग्राम्स का उपयोग महिने और साल के आधार पर किराये पर लेकर कर सकता है. मगर यहाँ तक पहुँचने में फोटोशॉप को कई दशकों का सफर तय करना पड़ा है. जिसकी संक्षिप्त जानकारी नीचे दे रहे है हम कोशिश करेंगे के आप हमारी दी गई जानकारी से पूरी तरह सन्तुष्ट   हो  सके 

फोटोशॉप का जन्मदाता थॉमस क्नॉल (Thomas Knoll) है. जिसने अपनी पी. एच. डी के दौरान इस इमेज एडिटिंग़ प्रोग्राम्स की शुरुआत अपने कम्प्युटर पर की थी. दरअसल, थॉमस एक ऐसा प्रोग्राम्स डेवलप  कर रहे थे जो ग्रेस्केल में इमेज को प्रदर्शित करता और उन्हे कामयाबी भी मिली, थॉमस ने सन 1987 में अपना पहला प्रोग्राम बना लिया जिसे Display नाम दिया. इस प्रोग्राम के बारे में उनके भाई John Knoll, जो उस समय Industrial Light & Magic में कार्य करते  थे, को पता चला. उन्होने इस प्रोग्राम को फुल इमेज एडिटिंग़ प्रोग्राम में विकसित करने की सलाह अपने भाई को दी और इस तरह दोनों भाईयों ने मिलकर फोटोशॉप को तैयार किया.

इस प्रोग्राम का नाम बदलकर उन्होने ImagePro करना चाहा. मगर, यह नाम उपलब्ध नहीं था. इसलिए इसका नाम Photoshop रखा गया. जिसकी शुरुआत में 200 प्रतियाँ बेची गई. इस प्रोग्राम की कामयाबी से प्रभावित होकर Adobe System ने सन 1988 को इसे खरिद लिया और फिर Adobe Photoshop कहलाया.

इसके बाद Adobe Photoshop  के बहुत सारे संस्करण बाजार में आ चुके है. और इसे कई नाम भी मिल चुके है.

2003 तक फोटोशॉप के कुल 7 संस्करण डवलप किये जा चुके थे जिसे Photoshop 7.0 के नाम से भी जानते है. मगर, इसके बाद फोटोशॉप को Creative Suite के साथ Rebrand किया गया और इसका अगला संस्करण Photoshop 8.0 विकसित किया जो Creative Suite के साथ था.

Photoshop Create Suite का नाम बदलकर Create Cloud किया गया जो 2013 के बाद सभी संस्करणों के साथ जोड़ा गया. और आज फोटोशॉप को Photoshop Creative Cloud की ब्रैंडि‌ग के साथ बेचा जा रहा है. 

फोटोशॉप से पैसे कैसे कमाए

यदि आप फोटोशॉप से पैसे कामना चाहते है तो  आप भी सबसे पहल फोटोशॉप सीखे और उसके बाद सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक आम कम्प्युटर युजर भी थोड़ी-सी प्रैक्टिस के बाद अपना फोटो एडिट कर सकता है. और ग्राफिक्स भी बनाना शुरु कर देता है. क्योंकि इसका इंटरफेस बहुत ही सरल और युजर फ्रेंडली है. इसलिए ही यह फोटोग्राफर, ग्राफिक डिजाईनर्स, एडवर्टाईजिंग तथा इंटरनेट मीम डिजाईनर्स, विडियो गेम आर्टिस्ट की पहली पसंद है. फोटोशॉप के द्वारा आप बहुत सारे काम कर सकते है. और विभिन्न प्रकार के ग्राफिक्स प्रोजेक्ट में इसका उपयोग कर सकते है. हम यहाँ कुछ लोकप्रिय फोटोशॉप कार्यों के बारे में बता रहे है. जिनके बारे में जानकारी होने के बाद आपको खुद मालूम चल जाएगा कि फोटोशॉप का क्या महत्व है. और हमे फोटोशॉप क्यों सीखना चाहिए?

फोटोशॉप कैसे सीखे  

फोटोशॉप कैसे सीखे  इस सवाल का जवाब आपके ऊपर ही निर्भर करता है. आप निवास स्थल, उम्र, शिक्षा आदि के अनुसार उपलब्ध विकल्पों में से अपने लिए उपयुक्त का चुनाव करके फोटोशॉप सीख सकते है. हम आपको कुछ तरीके बता रहे है जिनसे आप घर बैठे फोटोशॉप सीख सकते है.

कम्प्युटर इंस्टिट्यूट में एडमिशन लें

यदि आपके नजदीक कोई कम्प्युटर इन्स्टिट्यूट मौजूद है जो फोटोशॉप के साथ फोटोग्राफी भी सिखाता है. तो आप यहाँ एडमिशन लेकर फोटोशॉप की ट्रैनिंग ले सकते है.और कुछ चीजे आप यूट्यूब की सहायता से भी सिख सकते है| 

युट्यूब से सीखें

यदि आप फ्री में फोटोशॉप सीखने के बारे में सोच रहे है तो यूट्यूब आपके लिए उपयुक्त साधन रहेगा. यहाँ पर आपको हजारों विडियों फोटोशॉप से संबंधित मिल जाएंग़े. लेकिन, युट्यूब ज्ञान को कम विश्वसनीय माना जाता है और समुचित गाईडलाईंस भी नही मिल पाती है. सबसे बड़ा नुकसान आपके समय होता है क्योंकि बढ़िया विड़ियों ढूँढ़ने में आपका कीमती समय बेकार चला जाता है. फिर भी आप एक बार इसे ट्राई जरूर करें.

फोटोशॉप एक्सपर्ट से सीखें

आप अपने लिए किसी जान-पहचान वाले फोटोशॉप एक्सपर्ट से ट्रैनिंग ले सकते है. यह फोटोशॉप ट्रैनिंग सिर्फ आपको दी जाएगी. इसलिए ज्यादा जल्दी आप फोटोशॉप में पारंगत हो जाते है. मगर, यह ट्रैनिंग जेब पर भारी पड़ सकती है.

सेल्फ लर्निंग

 अपने कम्प्युटर या लैपटॉप में फोटोशॉप इंस्टॉल करिए और चलाना शुरू कर दीजिए. आप फोटोशॉप हेल्प तथा कम्युनिटी से मदद लेकर सेल्फ लर्निंग के माध्यम से फोटोशॉप सीख सकते है. 

ऑनलाईन कोर्स खरिदें

यदि आपके पास पर्याप्त समय नहीं है. यानि किसी और कारण से आप इंस्टिट्यूट जॉइन नहीं कर सकते है. तो आप ऑनलाईन कोर्स के माध्यम से फोटोशॉप घर बैठकर ही सीख सकते है. इसका फायदा यह है कि आप जब चाहे तब सीख सकते है. आपको निश्चित टाईम टेबल फॉलो करने की भी कोई जरूरत नहीं रहेगी.

किताबे खरिदें

आप फोटोशॉप की किताबें खरिदकर फोटोशॉप सीख सकते है. किताबों के जरिए आप एक-एक फोटोशॉप स्किल को स्टेप बाए स्टेप तरीके से सीख पाते है और आप एक टास्क को सीखने मे फुल समय लगा सकते है. आपके ऊपर समय की कोई पांबंदी भी नही होगी. फोटोशॉप से संबंधित किताबे आप ऑनलाईन खरिद सकते है.  

pixel क्या होता है  




 ऐसे शुरू करे 
  • सबसे पहले तो हमें उस इमेज को photoshop ओपन कर लेना है और उसे duplicate कॉपी कर लेना है। अब इसे Ctrl + alt + i दबायेंए तो हमारे सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी।
  • विंडो के सबसे ऊपर हमें pixel dimentions का ऑप्शन मिलता है जिसमे अपनी फोटो की साइज दिखाई देती है। उसके ठीक निचे लम्बाई और चौड़ाई (width height) का ऑप्शन मिलता है जिसमे हमें pixel ही रहने देना है।
  • उसके ठीक निचे हमें document size का option  मिलेगा जिसमे हमें अपने हिसाब से जो भी हमें फोटो साइज रखनी है यह डाल लेनी  है।  
  • अब हमे Resolution का ऑप्शन मिलता है दोस्तों हमें फोटो प्रिंट करने के लिए Resolution  300 रखना होता है तभी हमारी  जो भी फोटो होती है वह प्रिंट क्लियर निकलती है।  
  • अब हमें Enter का बटन दबा देना है हमने जो भी size ऊपर डाली है हमारी फोटो की साइज उसी में बदल जाएगी।  

Resolution क्या होता है

एक फोटो के सारे (कुल) pixel को Resolution कहते है। कुछ जगह पर height और Width (अम्बाई और उचाई) को भी पिक्सेल कहा जाता है। मानलो हमारे पास एक इमेज है जिसकी size (साइज़) 4x6 है तो 4x6=24 इसमें जो 24 आया है वह इमेज का pixel होता है। वैसे ही 5x7=35 इसमे 5 बाई 7 की फोटो का पिक्सेल 35 होगा। इसी तरह किसी भी साइज की फोटो की लम्बाई और चौड़ाई का गुना करने पर जो आकड़ा आता है उस फोटो में उतने ही pixel होते। है

एक फोटो का ई फ़ाइल आकार फोटो का डिजिटल आकार है, जिसे किलोबाइट्स (K ), मेगाबाइट्स (MB), या गीगाबाइट्स (GB) में मापा जाता है। फ़ाइल का आकार फोटो के पिक्सेल के Proportional होता है। ज्यादा पिक्सेल वाली फोटो किसी दिए गए आकार में अधिक विवरण उत्पन्न कर सकती हैं, लेकिन उन्हें संग्रहीत करने के लिए डिस्क में अधिक स्थान की आवश्यकता होती है और संपादित करने और प्रिंट करने में इसकी गति धीमी भी हो सकती है। एक फोटो Resolution इस तरह एक फोटो की गुणवत्ता और फ़ाइल के आकार के बीच एक समझौता बन जाता है।

फोटो/फाइल को करता  है प्रभावित 

फ़ाइल साइज़ को प्रभावित करने वाला एक अन्य कारक फ़ाइल का स्वरूप है। GIF, JPEG, PNG और TIFF फ़ाइल स्वरूपों द्वारा उपयोग की जाने वाली अलग-अलग Compression विधियों के कारण, समान Pixel Dimensions के लिए फ़ाइल का आकार काफी भिन्न हो सकता है। इसी तरह, रंग बिट-डेप्थ और एक फोटो में परतों और चैनलों की संख्या फ़ाइल आकार को प्रभावित करती है।


मॉनिटर रिज़ॉल्यूशन के बारे में

आपके मॉनिटर का रिज़ॉल्यूशन पिक्सेल Dimensions में वर्णित है। उदाहरण के लिए, यदि आपका मॉनिटर रिज़ॉल्यूशन और आपके फ़ोटो के पिक्सेल Dimensions समान साइज के हैं, तो 100% पर देखे जाने पर फ़ोटो स्क्रीन को भर देगी। स्क्रीन पर छवि कितनी बड़ी दिखाई देती है, यह Factors के संयोजन पर निर्भर करता है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured Post

अर्चना चिटनिस की पहल रंग लाई: भोपाल-भुसावल मेमू रेल सेवा का प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित!