CorelDRAW me Newspaper Header Design Kaise Banaye (Step-by-Step Hindi Guide 2026)




Introduction

आज के समय में newspaper design सिर्फ बड़े मीडिया houses तक सीमित नहीं रहा है। अब local newspaper, magazine, digital news portal और freelance designers भी professional layout बना रहे हैं। वैसे देखा जाए तो हम बात कर रहे है न्यूज़ पेपर की तो इनमें सबसे important part होता है Newspaper Header (Masthead Design)। Header ही newspaper की पहचान होता है — यही brand बनाता है, यही reader का attention पकड़ता है। अगर आप CorelDRAW का उपयोग करते हैं और एक professional newspaper header design करना चाहते हैं, तो हम आपको step-by-step guide यहाँ बताएँगे के कैसे हेडर डिज़ाइन किया जाता है।  

Newspaper Header Design क्या होता है?
Newspaper Header को Masthead भी कहा जाता है। इसमें शामिल होता है:
Newspaper का नाम
Logo या symbol
Tagline
Date, Price, Edition
Color theme

CorelDRAW में Header Design करने से पहले आपको क्या तैयार रखना है 
Design शुरू करने से पहले ये चीजें तैयार रखें:
Newspaper का नाम (HD font में)
Logo (अगर है तो)
Tagline
Color scheme (2–4 colors max)
Page size (A3 / Tabloid) या जो भी  आपका पेपर साइज है
Step 1:
New Document Create करें
CorelDRAW open करें
New Document पर क्लिक करें
Page Size select करें:
A3 (Standard Newspaper Size)
Orientation: Landscape
Resolution: 300 DPI
इससे आपका design print-ready रहेगा




Step 2:
Header Area Set करें
Page के top में rectangle tool से एक box बनाएं
Height रखें: 2 से 3 inch
यही आपका header area होगा
बाकी content नीचे आएगा

Step 3:
Newspaper Name Design करें
अब सबसे important part:
Text Tool (F8) select करें
Newspaper का नाम लिखें
Font choose करें:
Bold font (Impact, Arial Black, या custom font)
Letters के बीच spacing (Ctrl+T से adjust करें)

Step 4: 
Color Combination Apply करें
Header में 2–3 colors ही रखें:
Best combinations:
Red + Black
Blue + White
Black + Yellow
ध्यान रखें: ज्यादा color use करने से design अच्छा नहीं दीखता है।  
Contrast अच्छा होना चाहिए

Step 5: 
Logo Add करें
अगर आपके newspaper का logo है:
File → Import करें
Logo को header के left या center में रखें
Size adjust करें
Logo HD होना चाहिए, नहीं तो print में blur दिखेगा

Step 6: 
Tagline Add करें
Newspaper name के नीचे tagline लिखें
Font छोटा रखें
Italic या simple font use करें
Example:
“निमाड़ की धड़कन ”
“Har Khabar Sabse Pehle”

Step 7: 
Date, Price, Edition Add करें
Header के right side में ये details add करें:
Date
Price
Edition

Alignment: Right align रखें
Small font use करें

Step 8: 
Alignment और Spacing ठीक करें
अब सबसे important finishing:
सभी elements align करें
Proper spacing रखें
Grid use करें
Shortcut: Ctrl + A → Align & Distribute

Step 9:
Effects Add करें (Optional)
Design को थोड़ा modern बनाने के लिए:
Drop shadow
Outline
Gradient
ध्यान रखें: Over design ना करें, newspaper simple होना चाहिए
Step 10:
Export for Print
File → Export
Format: JPG / PDF
Resolution: 300 DPI
Color Mode: CMYK
Print के लिए CMYK जरूरी है और यदि  आप केवल डिजिटल एडिशन निकलना चाहते  है तो  कलर RGB में रखे।  उम्मीद करता हु हमारे इस लेख से आपको कुछ सिखने को मिला होगा।  ऐसे ही और coreldraw सिखने के लिए निचे दिए गतये लिंक पर क्लिक करे।  

टिप्पणियाँ