कुछ अच्छी बाते (Some good things)

ऐसे डॉक्टर हो तो मरीजों को कुछ नहीं होगा 

एक नर्स  london में ऑपरेशन से दो घंटे पहले मरीज़ के कमरे में घुसकर कमरे में रखे गुलदस्ते को संवारने और ठीक करने लगी।

ऐसे ही जब वो अपने पूरे लगन के साथ काम में लगी थी, तभी अचानक मरीज़ से पूछा "सर आपका ऑपरेशन कौन सा डॉक्टर कर रहा है?"

नर्स को देखे बिना मरीज़ ने अच्छे लहजे में कहा "Dr.Jabson

नर्स ने डॉक्टर का नाम सुना और आश्चर्य से अपना काम छोड़ते हुए मरीज़ के पास पहुँची और पूछा "सर, क्या  Dr.Jabson ने वास्तव में आपके operation (ऑपरेशन) को स्वीकार किया हैं?

मरीज़ ने कहा "हाँ, मेरा operation वही कर रहे है।"

नर्स ने कहा "बड़ी अजीब बात है, विश्वास नहीं होता"

परेशान होते हुए मरीज़ ने पूछा "लेकिन इसमें ऐसी क्या अजीब बात है?"

नर्स ने कहा "वास्तव में इस डॉक्टर ने अब तक हजारों operation किए हैं उसके ऑपरेशन में सफलता का अनुपात 100 प्रतिशत है । इनकी तीव्र व्यस्तता की वजह से  इन्हें समय निकालना बहुत मुश्किल होता है। मैं हैरान हूँ आपका operation करने के लिए उन्हें फुर्सत कैसे मिली?

मरीज़ ने नर्स से कहा "ये मेरी अच्छी किस्मत है कि Dr.Jabson को फुरसत मिली और वह मेरा operation कर रहे हैं ।

नर्स ने एक बार कहा "यकीन मानिए, मेरा हैरत अभी भी बरकरार है कि दुनिया का सबसे अच्छा डॉक्टर आपका operation कर रहा है!

इस बातचीत के बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर में पहुंचा दिया गया, मरीज़ का सफल operation हुआ और अब मरीज़ हँस कर अपनी जिंदगी जी रहा है।

मरीज़ के कमरे में आई महिला कोई साधारण नर्स नहीं थी, बल्कि उसी अस्पताल की मनोवैज्ञानिक महिला डॉक्टर थी, जिसका काम मरीजों को मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से संचालित करना था, जिसके कारण उसे संतुष्ट करना था जिस पर मरीज़ शक भी नहीं कर सकता था। और इस बार इस महिला डॉक्टर ने अपना काम मरीज़ के कमरे में गुलदस्ता सजाते हुवे कर दिया था और बहुत खूबसूरती से मरीज़ के दिल और दिमाग में बिठा दिया था कि जो डॉक्टर इसका operation करेगा वो दुनिया का मशहूर और सबसे सफल डॉक्टर है जिसका हर ऑपरेशन सफल operation है और इन सब के साथ मरीज़ खुद सकारात्मक तरीके से सुधार की तरफ लौट आया।


आज ज्ञान ने सिद्ध कर दिया कि रोगी जितनी दृढ़ता से रोग को नियंत्रित करने का वादा करता है उतनी ही दृढ़ता से रोग पर जीत दर्ज कर सकता है , कोई भी व्यक्ति संकल्प ले तो हर समस्या को नियंत्रित कर सकता हैं।

′ कोरोना′′ को भी…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured Post

अर्चना चिटनिस की पहल रंग लाई: भोपाल-भुसावल मेमू रेल सेवा का प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित!